बदायूं।
बदायूं: अब जैसे जैसे समय बिताता जा रहा है शहर में स्थित बिगड़ती जा रही है। तीन नए हॉटस्पाट बनाए गए हैं। बीती शाम तीन नए संक्रमित निकलने के बाद तीन नए हॉटस्पाट बनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस माहामारी से निपटने में लगे हुए हैं।वहीं डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर डिप्टी कलेक्ट्रर तथा एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, सीओ उझानी ने सबसे पहले उझानी कस्बा के हॉटस्पाट इलाके में निरीक्षण किया है। इसके बाद शहर के बड़ा बाजार, गोपी चौक, तहसील बाजार, लोटन पुरा, लावेला चौक सहित कई इलाकों में निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस फोर्स को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। वहीं वेवजह घूम रहे लोगों को घरों में रहने एवं मास्क लगाने समाजिक दुरी बनाने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट: यीशूदास