आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कोटेदार को ग्रामीणों ने निलंबित करने की की मांग।
कोटेदार के ऊपर वित्तीय अनियमितता व मारपीट करने का लगाया आरोप।
सगड़ी।
तहसील क्षेत्र के हाजीपुर के विस्थापित ग्राम बाला जानी नई बस्ती जो वर्ष 2005 में घाघरा नदी की चपेट में आने के उपरांत 80 घर की नई बस्ती बनाई गई थी वर्तमान समय में कोरोनावायरस को देखते हुए एक तरफ जहां शासन प्रशासन द्वारा राशन निशुल्क वितरण कराने के लिए प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ विस्थापित ग्राम सभा के कोटेदार द्वारा राशन वितरण के समय कार्ड धारकों को 4 से 5 किलो खाद्यान्न कम देने की शिकायत मिल रही है, वही उनके विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट का मामला भी सामने आया है।
हाजीपुर ग्राम सभा में विगत रविवार को राशन वितरण के समय ग्रामीणों के विरोध पर मारपीट हुई जिस पर रौनापार थाने पर ग्रामीणों के द्वारा तहरीर दी गई वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी के यहां ग्रामीणों ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित करने की मांग की इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुभाष सिंह पटेल उछाहल पटेल प्रमोद अवधेश बृजेश सीताराम राम शरीख रामकेवल चंद्रिका रामानंद सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।