Breaking News

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के कार्याे मे तेजी में लाये, कार्य गुणवत्तापरक होनी चाहिए: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 10 जून -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के सम्बन्ध में निर्माण एजेन्सी/कार्यदायी संस्था दिलिप बिल्डकाॅन के कैम्प कार्यालय मदीयपार में बैठक सम्पन्न हुई।
 इस अवसर पर कार्यदायी संस्था/निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में 55 प्रतिशत भूमि क्रय की गयी है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि शेष भूमि को क्रय करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करंे। 
इसी के साथ ही गदनपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नही की जा रही है व ग्राम मन्दोही, जमीन नन्दना, माझीपुर में एलाइन्मेण्ट की समस्या आ रही है। जिस पर जिलाधिकारी निर्माण एजेन्सी व तहसील बूढ़नपुर के एसडीएम को निर्देेश दिए कि उक्त समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के कार्याे मे तेजी में लाये। कार्य गुणवत्तापरक होनी चाहिए।
इस अवसर पर सीआरओ हरिशंकर, एसडीएम बूढ़नपुर, तहसीलदार बूढ़नपुर सहित निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर व यूपीडा के एक्सीयन उपस्थित रहे। 

और नया पुराने