Breaking News

पहली बारिश में खुल गई नगर पंचायत सरायमीर की पोल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

सरायमीर   पहली बारिश में खोली नगर पंचायत सरायमीर की पोल।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस महामारी बीमारी से बचाव के लिए हर समय हर जगह साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। लाकडाउन के समय नालों की सफाई के लिए सफाईकर्मियों को इधर-उधर दौड़ते दिखा जा रहा था।
उस प्रकार सफाईकर्मियों को हर समय नालों की सफाई के लिए दौड़ता देख कई समाजसेवी व्यक्ति सफाईकर्मियों व उनके अधिकारों का सम्मानित कार्यक्रम किया कि यह लोग नगर के लोगों को कोरोना वायरस बीमारी से बचाने के लिए हर समय तात्पर्य है।परंतु नाले की सफाई का पोल उस समय खोल कर समाने आ गया जब पहले ही बारिश में नाले का गन्दा पानी सड़कों पर बहने लगा। यह नजारा सरायमीर नगर पंचायत के थाना व रेलवे स्टेशन रोड का है जहाँ पर हल्की सी बारिश में  कस्बा का गन्दा पानी नालों से ना बहकर घंटों सड़कों पर बहता रहा जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।


और नया पुराने