बदायूं।
बदायूं: उझानी में स्थिति कोरोना अस्पताल में तैनात किए गए सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड में। सफाई कर्मचारी ने काम करने में आनाकानी दिखाना शुरू कर दी। वहां पर भर्ती मरीजों ने फोन पर इसके बारे में अपने परिजनों को इस की जानकारी दी।यह बात एक डॉक्टर को पता चली तो उन्होंने सफाई कर्मचारी को सफाई करने के लिए दुबारा भेजा। इस पर वह नहीं गया। जब यह मामला चिकित्साधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने सफाई कर्मचारी पर दबाव बनाया। कहा कि कर्मचारी को उसकी ड्यूटी करनी ही पड़ेगी। उसके बाद करीब दो घंटे बाद सफाई कर्मचारी वार्ड में सफाई करने को पहुंचा तब जाकर कहीं सफाई हुई।
रिपोर्ट: यीशु दास