महिला का अश्लील विडियो बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-महराजगंज
 
दिनांक 01.08.2020 को प्रदीप कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी थाना क्षेत्र महराजगंज जनपद आजमगढ ने थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 01.08.2020 को मेरी पत्नी का घर के हाते में नहाते समय पड़ोस में किराये पर रहने वाला सद्दाम पुत्र मु0 अल्ताफ निवासी ग्राम भैरोपुर दरगाह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ने छिपकर फोटो खीचा तथा विड़ियो बनाया है । पत्नी द्वारा विरोध किया गया तो उसने मेरे पत्नी को मारा पीटा व गाली देते हुए जान से मारने की भी धमकी दिया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-323,354ग,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर साम्प्रदायिक संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगडी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज देवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-323,354ग,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सद्दाम पुत्र मु0 अल्ताफ निवासी ग्राम भैरोपुर दरगाह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ को सरदहां बस स्टैण्ड के पास से समय 07.35 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय जा रहा है । 
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 159/20 धारा 323, 354 ग, 504, 506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

सद्दाम पुत्र मु0 अल्ताफ सा0 भैरोपुर दरगाह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।


बरामदगी

एक अदद मोबाइल ओप्पो ब रंग काला मय सिम नं0 9984690093 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव थाना महराजगंज मय हमराह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने