मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण ढंग से नमाज व कुर्बानी अदा की।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


सरायमीर। स्थानीय थाना के पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण ढंग से नमाज व कुर्बानी अदा की। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस महामारी बीमारी को लेकर ईद-उल-जुहा के त्योहार को मनाने के लिए सरकार के द्वारा दिशा-निर्देश जारी की गई थी कि  कोरोना वायरस बीमारी के कारण ईद-उल-जुहा की नमाज अपने-अपने घरों ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा करें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नही करें बाकी जानवरों की कुर्बानी खुले में नहीं करें और ना सामुहिक तौर पर करें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से ईद-उल-जुहा के  त्योहार को मनाया। मुसलमानों ने ईद-उल-जुहा की नमाज़ अदा करने के बाद संसार व देश से कोरोना वायरस बीमारी को खत्म करने और अमन-चैन की ईश्वर से रो-रोकर प्रार्थना की।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने