बदायूं।
बदायूं: जिले में बने आसरा आवास अब काम में आने जा रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने फैले संक्रमण की शुरुआत में इसे लेवल-1 अस्पताल के रुप में चिह्नित किया गया था। उस समय 30 बेड की व्यवस्था कराई गई थी लेकिन इसमें कोई पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं किया गया था। तब से उझानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव मरीजों को रखा जा रहा था। गुरुवार रात अचानक जिले में 73 कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं उसके बाद शुक्रवार को आसरा आवास खोल दिया गया है। वहीं शुक्रवार को सीडीओ निशा अनंत और सीएमओ डॉ यशपाल सिंह आसरा आवास पहुंचे। उन्होंने आवास में मरीजों के रहने, खाने पीने आदि की व्यवस्थाएं भी देखीं।प्रकाश, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से तैयार है। बाकी चिकित्सक और कर्मचारियों की ड्यूटी दिन रात के अनुसार लगा दी गई है। यहां तैनात किए गए स्टाफ के रहने, खाने, पीने की व्यवस्था शहर के एक होटल में की गई है। स्वास्थ्य टीम अपने समय के अनुसार यहीं से आसरा आवास पहुंचेगी और ड्यूटी करेंगी। बताते हैं कि आसरा आवास में तीन माह पूर्व 30 बेड की व्यवस्था कराई गई थी। गुरुवार रात कोरोना पाॅजिटिव निकलने के बाद बेड की संख्या बढ़कर। अब फिलहाल, यहां 80 मरीजों का इंतजाम किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आसरा आवास में 500 मरीजों का इंतजाम हो सकता है। अगर जिले में मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो यहां बेड और कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
"गुरुवार रात अचानक पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने से उझानी कोविड-19 अस्पताल फुल हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कुछ बेड खाली पड़े हैं लेकिन इससे काम नहीं चल रहा था आसरा आवास पहले से तैयार था। इसलिए यहां पॉजिटिव मरीजों की व्यवस्था की गई है। फिलहाल इसमें 80 मरीजों की व्यवस्था कराई गई है। संख्या बढ़ने पर बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ।
रिपोर्ट: यीशु दास