आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
अमूवारी नरायनपुर (सगड़ी तहसील), आजमगढ़।। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमूवारी नरायनपुर स्थित राजेश राय स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित टीचर प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा नेता बीजेपी त्रिपुरारी पाठक ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षक, शिक्षामित्र, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। आयोजकों ने बताया कि टीचर प्रीमियर लीग का उद्देश्य शिक्षकों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
मुख्य अतिथि त्रिपुरारी पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भागीदारी से समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है और युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों से परिचय कराया गया और प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी गई। उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत हो गई।
आयोजक मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और फाइनल मुकाबला निर्धारित तिथि पर खेला जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।