बिहरोजपुर प्राथमिक विद्यालय पर योग शिविर का आयोजन।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोरोना महामारी में लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आज सठियांव ब्लॉक के बिहरोजपुर प्राथमिक विद्यालय पर योग शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान आलोक पांडे द्वारा किया गया जिसमें जनपद के ख्याति प्राप्त योग गुरु देवविजय यादव द्वारा लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्राणायाम में भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम का विस्तृत अभ्यास कराया गया साथ ही सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास कराया गया शिविर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन किया गया।इस दौरान योग गुरु ने कहा की कोरोना से जंग हम तभी जीत पाएंगे जब हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा योग को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए l शिविर के अंत में योग गुरु का आभार प्रकट करते हुए ग्राम प्रधान आलोक पांडे ने कहा कि योग सभी को तन मन धन से करना चाहिए और हर रोज करना चाहिए योग से ही व्यक्ति के भीतर बदलाव आएगा।



और नया पुराने