टेकनपुर जोकहरा रिंग बांध टूटा, दर्जनों गावँ बाढ़ से प्रभावित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी की छोटी सरजू नदी का 1974 में बंदा रिंग बांध जो मरम्मत के अभाव में कई वर्षों से ग्रामीणों की मांग के बाद भी बंधे की मरम्मत नहीं हो रही थी 2 दिन पहले भी बंधे की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की थी पर उसके बावजूद भी टेकनपुर जोकहरा रिंग बांध को जो 5.6 किमी लंबा है और 1974 में बनाया गया था सोमवार की सुबह लगभग 4:00 बजे 20 मीटर की चौड़ाई में कट गया जिसकी वजह से कई गांव टापू में तब्दील हो गए अब तक टेकनपुर डाढ़ी दाम महुला,शहसपुरा जोकहरा काअंशिका का भाग,काँखभार छपिया आदि गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं अपने पशुओं को लेकर बंदे पर शरण लेने को मजबूर है तो वहीं लोगों ने घर का राशन चारपाईबिस्तरा आदि निकालकर छतों पर रखना शुरू कर दिया है ।पानी का दबाव इतनी ज्यादा है कि सुबह से लेकर अब तक बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर मौजूद है पर बंदे को रोकने की कयावद अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि मौके पर उपजिलाधिकारी सगड़ी तहसील दार सगड़ी नायब तहसीलदार सगड़ी सीओ सगड़ी एस ओ रौनापार आदि सहित भारी पुलिस बल तैनात है । मौके पर पहुंच चुके हैं पर उसके बाद भी ग्रामीण सुबह से बंदे को बांधने का प्रयास में लगे हुए हैं पर अब तक बांध का एक अंश भी बाधा नहीं जा सका है ।जबकि बयान देने से समस्त अधिकारियों ने इंकार कर दिया और कहा कि उच्च अधिकारी ही इसके लिए अधिकृत हैं हम कुछ कह नहीं कह सकते। वही ग्रामीणों का आरोप है कि जिस तरह से घोर लापरवाही बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा अपनाई गई है इसके वजह से बंधा कटा है यही नहीं बांध में कई जगह भी कई दिनों से रिसाव हो रहा था एवं कल्याणपुर सहारनपुर बनियापारआदि जगजो पर अब भी बंदे से रिसाव जारी है ।ऊपर से नदी का गेट खोले जाने की वजह से भी घाघरा का जलस्तर छोटी नदी में आ रहा है जिससे पानी का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है आलम यह है कि देर शाम तक 2 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो जाएंगे और फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।जबकि ग्रामीण बांध को बांधने में जुटे हुए है

और नया पुराने