बदायूं।
बदायूं: बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना पाॅजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी मौत के बाद शव को एंबुलेंस से अलापुर ले जाया गया। वहीं देर शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला का अंतिम संस्कार करा दिया। करीब 55 वर्षीय महिला मूलरुप से अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर चार रहने वाली थी। कुछ से उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उसे शुगर भी थी। बताते हैं कि इस पर परिवार वालो उसे गुरुवार को बरेली ले गए थे। उन्होंने कई अस्पतालों में जाकर महिला को भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन उसे किसी भी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया।वहीं परिवार वालों रातभर बरेली शहर में घूमते रहे। थकहार कर परिवार वालो महिला को बदायूं शहर ले आए और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर महिला को भर्ती करा दिया। उसकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई जिसमें महिला कोरोना पाॅजिटिव निकली। शुक्रवार से मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी हालत और बिगड़ी गई। शाम को उसकी मौत हो गई। देर शाम कॉलेज प्रशासन ने पूर्ण सुरक्षा के साथ महिला का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। एंबुलेंस से महिला के शव को अलापुर ले जाया गया जहां शमशान घाट पर उसका पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। फिलहाल, महिला के परिवार वालों को क्वांरटीन किया गया है। उनके भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि महिला शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। इस पर उसकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई जिसमें वह कोरोना पाॅजिटिव निकली। शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसके शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।
रिपोर्ट: यीशु दास