बदायूं।
बदायूं: उघैती के थाने में रात रसोईघर में बडा हादसा होने से बच गया। पुलिस स्टाफ के लिए शाम के खाने की तैयारी में फॉलोवर किचन में काम कर रहा था। रात करीब आठ बजे खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली।फॉलोवर किचन से चिल्लाते हुए बाहर थाने की तरफ भागे थे। जिससे पूरे थाने में अफरातफरी मच गई। सभी बाहर आ गए।शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए गांव के कुछ लोगों तथा पुलिस स्टाफ ने सिलिंडर में लगी आग पर जैसे तैसे काबू पाया। तब कहीं जाकर पुलिस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
रिपोर्ट: यीशु दास