आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से एस.पी. पटेल फाउंडेशन की ओर से 2 मार्च 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सगड़ी तहसील क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, रोहुआर बैदौली परिसर में होगा।
आयोजकों के अनुसार समारोह में लोक गायक धर्मेंद्र सोलंकी (देवरिया) और लोक गायिका खुशी यादव (गाजीपुर) अपनी प्रस्तुति से सांस्कृतिक रंग भरेंगे। क्षेत्र के गणमान्य एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन का आयोजन किया जाएगा।
फाउंडेशन के संयोजक डॉ. रामविलास सिंह पटेल ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।