Breaking News

कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही कहाँ हुई समाप्त पढ़े विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड कैम्प आफिस, राजस्व ग्राम मुजफ्फरपुर, तहसील मेंहनगर, 2-वार्ड नं0-3 अम्बेडकर नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 3-राजस्व ग्राम परानापुर, तहसील सदर, 4-राजस्व ग्राम जोरीईनामी, तहसील सदर, 5-मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में, मोहल्ला कटरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 6-अनूसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम दोस्तपुर, तहसील निजामाबाद, 7-चैहान बस्ती, राजस्व ग्राम रामपुर बढ़ौना, तहसील लालगंज, 8-राजस्व ग्राम बशीरपुर, तहसील सदर, 9-शारदा मैरेज हाल के सामने छोटी हरैया, तहसील सदर, 10-मंगल बाजार गली वार्ड नं0-07 पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर, नगर पंचयात फूलपुर, 11-मुस्लिम बस्ती, राजस्व ग्राम वासुपार बनकट, तहसील सगड़ी, 12-मोहल्ला बाजबहादुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 13-उत्तरी पुरवा, राजस्व ग्राम असगढ़ मुस्तफाबाद, तहसील निजामाबाद, 14-प्रियांशु के घर के आस-पास, राजस्व ग्राम बढ़या, तहसील सदर, 15-टीशू इलेक्ट्रानिक्स वाली गली, दलसिंगार, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 16-बच्चा बाबू के मकान के पीछे लोचई वाली गली, मुहल्ला एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 17-डाॅ0 मणि वाली गली, मो0 सीताराम दलालघाट, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 18-आवासीय परिसर थाना बरदह, तहसील मार्टिनगंज, 19-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम हैदरपुर खास, तहसील बूढ़नपुर, 20-मजरा दशॉव का पूरा, राजस्व ग्राम कुकुड़ीपुर (धुसवॉ), तहसील बूढ़नपुर, 21-उत्तरी टोला यादव बस्ती, राजस्व ग्राम रौनापार, तहसील सगड़ी, हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।

और नया पुराने