आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति के जून 2020 तिमाही की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बैंकों की सीडी रेसियो (ऋण जमानुपात), किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, विशेष घटक योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, शिक्षा ऋण, स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिंकेज, एमएसएमई आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बैंकों की सीडी रेसियो कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये कि जून माह में जनपद आजमगढ़ का सीडी रेसियो 20.78 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत तक करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये कि किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड एवं एमएसएमई, एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष किसानों एवं ग्राहकों को उक्त योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत देना सुनिश्चित करें। विशेष घटक योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों में 554 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें अभी तक 172 ओवदन पत्रों को मंजूर करते हुए धनराशि वितरित की गयी है, अभी भी 382 आवेदन पत्र लम्बित हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये कि विशेष घटक योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये कि जो भी बचत खाता धारक हैं, उनका प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत 12 रू0 वार्षिक प्रीमियम एवं प्रधानमंत्री जीयन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत 330 रू0 वार्षिक प्रीमियम जमा कर उक्त योजनाओं के अन्तर्गत बीमीत करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत यदि किसी व्यक्ति का एक्सीडेण्टल मृत्यु होती है तो 02 लाख रू0 मिलेगा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत नेचुरल मृत्यु होती है तो 02 लाख रू0 लाभार्थी के परिवार को मिलेगा।
आगे जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि बचत खाताधारकों का एटीएम कार्ड भी ज्यादा से ज्यादा बनाना सुनिश्चित करें, एटीएम कार्ड धारकों का भी एटीएम कार्ड बन जाने पर 02 लाख रू0 का बीमा हो जाता है। यदि एटीमए धारक की एक्सीडेण्टल मृत्यु होती है तो 02 लाख रू0 का लाभ लाभार्थी के परिवार को मिलेगा।
जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अपने-अपने बैंक शाखाओं में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करें, हेल्प डेस्क पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायें और उस पर पल्स आक्सीमीटर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर भी रखें, जो भी ग्राहक बैंक में प्रवेश करता है, उसका नाम, पता, मो0नं0 दर्ज करते हुए पल्स आक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच के बाद ही बैंक में प्रवेश करने दें। बैंकों के अन्दर अपने कर्मचारियों में भी सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए उनके बैठने की व्यवस्था करें।
उन्होने यह भी निर्देश दिये कि सभी शाखा प्रबंधक अपने-अपने बैंकों में फाॅगिंग मशीन की व्यवस्था कर लें, जिसमें सोडियम होइपोक्लोराइड की छिड़काव प्रत्येक दो-दो घण्टे पर कराते रहें। उन्होने कहा कि सावधानी ही बचाव है, ग्राहकों में सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराये जाने के लिए बैंक के बाहर गोला बनायें एवं छाया की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ‘‘वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट 2019-20’’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द्र सामन्त, डीडीएम नाबार्ड शशि भूषण, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चैधरी, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता सहित समस्त संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।