Breaking News

जहानागंज पुलिस ने दुराचार के वाछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-जहानागंज

 आज़मगढ़। दिनांक 11.09.2020 को जहानागंज थाना क्षेत्र की वादिनी ने थाने पर लिखित तहरीर दी की में तथा मेरे पति ईट भट्टा पर काम करते है मेरी लड़की उम्र 13 वर्ष घर पर अकेली रहती है मेरे घर पर मेरे दामाद का बड़ा भाई राजू चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान ग्राम (अतलस का पोखरा) अजमतपुर कोङर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ मेरे घर पर आता जाता था और मेरी लड़की को बहला फुसला कर अकेला पाकर गलत काम करता था। वादिनी की तहरीर के आधार स्थानीय थाने पर मु0अ0स0 199/20 धारा 376 भादवि व ¾ पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया ।

  पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण वाछ्ति वारण्टी की गिरफ्तारी के चलाये गये अभियान के क्रम मे दिनांक 12.09.2020 को ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरी0 थाना जहानागंज मय हमराह को मुखबिर खास से सूचना मिली की मु0अ0सं0 199/2020 धारा 376 भादवि व ¾ पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त राजू चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान ग्राम (अतलस का पोखरा)अजमतपुर कोङर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ परदेशी मोड़ के पास खड़ा है शीघ्रता की जाये तो अभियुक्त को पकड़ा जा सकता है। अभियुक्त उपरोक्त को मुखबिर की खास सूचना पर समय करीब 06.05 बजे सुबह मे परदेशी मोङ के पास से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

 पंजीकृत अभियोगः-
 
1- मु0अ0स0 199/20 धारा 376 भादवि व ¾ पास्को एक्ट , थाना-जहानागंज, आजमगढ़।

 गिरफ्तार अभियुक्तः-
 
1- राजू चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान ग्राम (अतलस का पोखरा)अजमतपुर कोङर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ

 गिरफ्तार करने वाली टीम -
 
1-प्र0नि0 ज्ञानू प्रिया थाना-जहानागंज, आजमगढ़ मय हमराह । 

और नया पुराने