आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
आज़मगढ़। दिनांक 09.09.2020 को प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगांव ,उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह को मुखविर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति बुढ़ऊ बाबा से गड़ौली जाने वाली नहर पुलिया पर बैठा है । उसके पास अवैध असलहा है जो किसी को बेचने की फिराक मे है । इस सूचना पर उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुँचकर समय 23.05 बजे बजे गड़ौली पुलिया से गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
दिलीप सिंह उर्फ खुरचन पुत्र स्व0 देव नरायन सिंह निवासी संवेदा थाना सिधारी आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 202/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ
बरामदगी
एक अदद नाजायज कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम।
प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव मय हमराह जनपद आजमगढ़
उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव मय हमराह आजमगढ़।
