आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी के देवारंचल में बंधे के उत्तर कटान से लोग परेशान हैं, लोगो का घर बार खेत खलिहान सब बाढ़ और कटान की भेंट चढ़ चुका है। पीड़ित सरकार से मदद की आस में हैं।
अन्याय और भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव द्वारा सगड़ी तहसील के देवारंचल घाघरा नदी से हो रही कटान का दौरा किया। देवारा खास राजा के जूनियर हाईस्कूल का आधे से अधिक भाग नदी में समाहित हो गया है।
बागहवा मूसई का पूरा, त्रिलोकी का पूरा के सैकड़ों लोगों का घर खेत कट गया है।
बेचू यादव क्षेत्र का दौरा करते हुए पीड़ित परिवारों से मिले, तो पीड़ितों ने बताया कि- अभी शासन स्तर से कोई मदद नहीं मिल पाई है, हम लोग दूसरों के घर रह कर गुजर-बसर कर रहे हैं, बेचू यादव ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि- बाढ़ पीड़ितों द्वारा मनरेगा के तहत किए गए काम का तत्काल भुगतान कराएं, और कटान पीड़ितों के आवासीय पट्टा बंधे के उत्तर तरफ न किया जाए बंदे से दक्षिण सुरक्षित स्थान को देखकर इन्हें बसाया जाए, क्योंकि हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका और कटान लगी रहती है।
कुछ लोगों का राशन कार्ड अब तक नहीं बना है, जो खाने के लिए लाले पड़े हुए हैं कितने लोगों का बरसात से कच्चा घर गिर गया है, उसका अभी तक कोई अधिकारी कर्मचारी जांच नहीं किया, जिससे कि उनको सरकारी मुआवजा मिल सके।
बेचू यादव ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल युद्ध स्तर पर सर्वे कराकर सरकारी सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। कटान क्षेत्र का दौरा करते हुए कुछ स्थानों पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव सरकार पर चर्चा कर लोगों को समझाया।
बेचू यादव ने लोगों को बताया कि- गांव सरकार जनता का संवैधानिक अधिकार है।
गांव सरकार बन जाने से गांव के लोगों को 29 विभागों की जिम्मेदारी मिल जाएगी, और 29 विभागों में लगभग 150 लोगों को गांव में ही पढ़े-लिखे बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी।
गांव सरकार बनने पर गांव में ही लेखपाल सेक्रेटरी रहेंगे। गांव में गांव में ही एक छोटा सा थाना बनेगा।
गांव में ही 1 ग्राम न्यायालय की स्थापना होगी जहां एक जज बैठेंगे और गांव में ही मुकदमे का निस्तारण हो जाएगा।
गांव वालों को न तो थाने पर जाना होगा, और ना ही ब्लॉक तहसील और कोर्ट जाना होगा, गांव वालों का काम गांव में ही हो जाएगा। तमाम रोजगार के अवसर के अवसर मिलेंगे और हमारा गांव स्वर्ग बन जाएगा, यह सारी बातें गांव गांव जाकर भारत परिषद संगठन द्वारा जनता को बताया जा रहा है।
देवारा क्षेत्र में देवारा खास राजा गांव में गिरजा शंकर की अध्यक्षता में गांव सरकार पर चर्चा हुई, आराजी अजगरा मगरवी में लालता यादव के आवास पर गांव सरकार की चर्चा हुई, माधव का पूरा में रामजियावन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गांव सरकार पर चर्चा हुई।
दौरे के दौरान बेचू यादव से कुछ ग्रामीणों ने शिकायत किया कि- बेलहिया पुल टूटने के बाद आवागमन के लिए सरकारी स्तर नाव चलाई जा रही है, जिसका पैसा नहीं मिल पा रहा है। जिस पर बेचू यादव ने नाविकों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए तत्काल तहसीलदार मयंक मिश्रा को फोन द्वारा समस्या से अवगत कराया, जिसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल तहसीलदार मयंक मिश्रा मौके पर पहुंच कर नाविकों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
दौरे के दौरान मुख्य रूप से मंगल यादव प्रभुनाथ लालसा गिरजा शंकर अमरनाथ विश्वकर्मा जनार्दन यादव जुगल किशोर सिंह रामसमुझ कमलेश यादव चंद्रजीत चौहान रामकरण फिरोज अहमद महेंद्र राम फक्कड़ चौहान कमलेश चौबे कुल्लू राम सीता राजभर सचिन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।