आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 सितम्बर 2020 -- प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग आजमगढ़ संजय बिश्वाल ने बताया कि विश्व ओजोन दिवस या ओजोन परत संरक्षण दिवस को पल्हनी पौधशाला में मनाया गया।मौके पर उपस्थित जनमानस को ओजोन दिवस मनाने के महत्व को बताते हुए जन जागरूकता पैदा की गयी। धरती पर जीवन को पनपने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ओजोन परत के बिना धरती पर जीवन का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।ओजोन परत के सुरक्षित न होने से लोगों, पेड़ों तथा पशुओं के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। ओजोन परत की कमी से प्राकृतिक असर पड़ता है। सर्दियों की तुलना में अधिक गर्मी होती है। सर्दियां अनियमित रुप से आती हैं और ग्लेसियर पिघलना शुरू हो जाते हैं। इसलिए विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है कि धरती पर जीवन सुरक्षित रह सके।