Breaking News

पुलिस मुठभेड में अवैध असलहा तस्कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 तमंचा, 02 पिस्टल, कारतूस सहित बाइक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मुहम्मद यासिर

थाना-सरायमीर।

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभिय़ुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थ/अवैध असलहा तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 16.09.2020 को सरायमीर पुलिस एव स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बस्ती नहर पुलिस के पास पुलिस मुठभेड़ में दो व्यक्ति को समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. सत्यम राय पुत्र गिरजा शंकर राय निवासी ग्राम गोमाडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ  2. नितिश धरिकर उर्फ साधू पुत्र प्रदीप धरिकर निवासी ग्राम सरायपस्तू थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बताया । मौके से  एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर की डिग्गी से 05 अदद तमंचा व 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्तगण की  तलाशी से अभियुक्त सत्यम के पास से एक अदद पिस्टल,02 अदद जिन्दा करतूस 32 बोर तथा अभियुक्त नितिश धरिकर के पास से 1 अदद पिस्टल एवं 02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0- 171/2020 धारा 307,419,420,467,468,471,411 भादवि 2. मु0अ0सं0- 172/2020 धारा 3/5/7/25/27 आर्म्स एक्ट 3. मु0अ0सं0- 173/2020 धारा 3/5/7/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि 1.अवनीश राय पुत्र अशोक राय सा0 सराय पल्टू थाना गम्भीरपुर आजमगढ 2.छोटई उर्फ धर्मेन्द्र यादव पुत्र राम अधार निवासी तीयरी मनिरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ जो अभियुक्तगण को  बिहार से असलहा लाकर बेचने के लिए देते है । अभियुक्तगण द्वारा आस-पास के इलाके व जनपद में पिस्टल को 25,000/- रु0 व तमन्चे को 28,00/- रु0 से 3,000/- रु0 में बेचते है । इनके द्वारा अब तक 12 से 14 असलहो को अलग-अलग ब्यक्तियो को बेचा गया है । असलहो को बेचने के पश्चात बेचे गये रूपये में से कुछ हिस्सा इनको मिलता है । जिससे इन लोगो का खर्चा चलता है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.  सत्यम राय पुत्र गिरजा शंकर राय निवासी ग्राम गोमाडिह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
2. नितिश धरिकर उर्फ साधू पुत्र प्रदीप धरिकर निवासी ग्राम सरायपस्तू थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 171/2020 धारा 307,419,420,467,468,471,411 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 172/2020 धारा 3/5/7/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ बनाम सत्यम 
3. मु0अ0सं0- 173/2020 धारा 3/5/7/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ बनाम नितिश धरिकर ।

 बरामदगी

1. 5 अदद तमंचा ,06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2 अदद पिस्टल ,02 अदद जिन्दा कारतूस,02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर ।
3. एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर ।

गिरफ्तार एव बरामदगी करने वाली टीम

1. प्रभारी निरीक्षक थाना सरायमीर श्री अनिल सिंह मय हमराह जनपद आजमगढ ।
2.प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्री दिनेश कुमार सिंह मय हमराह जनपद आजमगढ ।

नोट- उपरोक्त गिरफ्तारी एव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 10,000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

और नया पुराने