आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। दि0 16.09.2020 SI संजय सिह मय हमराह कान्स0 अनुपम सिह कान्स0 योगेन्द्र यादव कान्स0 अभयप्रताप सिह कान्स0 अमित तिवारी प्राइवेट मोटरसाइकिल से देखभाल क्षेत्र पेण्डिग विवेचना तलाश वांछित अपराधी संदिग्ध व्यक्ति के ठेकमा बाजार मे खडे होकर बैको की चेकिग वाहनो की चेकिग की जा रही थी कि मुखबीर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति जो जिला बदर अपराधी है सादीपुर गांव जाने वाले मार्ग पर हनुमान जी के मन्दिर के पास खडा है मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके SI मय हमराह पुलिस बल के साथ छिपते-छिपते हनुमान मन्दिर के पास आये जहां सामने खडे व्यक्ति की ओर मुखबीर इशारा करके चला गया मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति को पुलिस बल का प्रयोग कर समय करीब 3.30 बजे पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजन सिह पुत्र अशोक सिह ग्राम सादीपुर थाना बरदह जिला आजमगढ उम्र करीब 28 वर्ष बताया तथा मन्दिर के पास खडे होने का कारण पूछा गया तो गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै चोरी से इस जनपद मे अपने घर पत्नी से मिलने जा रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया है इस बार छोड़ दीजिए दूसरी बार गलती नही करुगां। पकडा गया व्यक्ति थाना बरदह का जिला बदर अपराधी है जिसे दिनांक 11.09.2020 को अपर जिला मजिस्ट्रेट भू-राजस्व आजमगढ द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर किया गया चूकी अभियुक्त जिला बदर अपराधी है । अत: कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 15.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1- 220/2020 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी अधिनियम, थाना-बरदह, आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0स0- 212/15 धारा 41,411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना बरदह आजमगढ
2- मु0अ0स0- 97/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह आजमगढ
3- मु0अ0स0 22/16 धारा 307 भादवि थाना बरदह आजमगढ
4- मु0अ0स0 97/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट जीआरपी मुगलरसाय चन्दौली
5- 110जी सीआरपीसी थाना बरदह आजमगढ 5.5.2019
6- गुण्डा अधिनियम 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधिनियन 1.1.2020
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राजन सिह पुत्र अशोक सिह ग्राम सादीपुर थाना बरदह जिला आजमगढ उम्र करीब 28
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-SI संजय सिह मय हमराह थाना-बरदह, आजमगढ़।