Breaking News

कहां-कहां कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही हुई समाप्त पढ़ें विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 सितम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनलाॅक-4 के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-डीपी अस्थाना के घर के आस पास, मातवरगंज, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2-रामचेत सिंह के घर से श्याम नरायण सिंह के घर तक, टहर किशुनदेवपुर, बूढ़नपुर, 3-महेन्द्र सिंह के घर से राजबहादुर के घर तक, रसूलपुर, सगड़ी, 4-राय बस्ती, श्रीनगर सियरहा, सगड़ी, 5-रमाशंकर के घर के आस पास, नरहन खास, सगड़ी, 6-मठिया, परसिया, सगड़ी, 7-मटरू के घर से प्रभु पासवान के घर तक, भगतपुर, सगड़ी, 8-रामसुरत के घर से जयराम पटेल के घर तक, बधरवां, सगड़ी, 9-प्रदीप कुमार के घर के आस पास, शाहपुर, फूलपुर, 10-शिवपूजन के घर के आस पास, फत्तनपुर, फूलपुर, 11-अंगद के घर के आस पास, नसीरूद्दीनपुर, सदर, 12-हरिप्रसाद के घर के आस पास, पुरानी बस्ती, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 13-लालचन्द के घर के आस पास, रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 14-राजनाथ के घर के आस पास, गेलवारा, सदर, 15-अनिल के घर के आस पास, नूरपुर सरायहाजी, सदर, 16-कोटिया टावर, बेनीपुर, मेंहनगर, 17-पश्चिम पूरा जामा मस्जिद के आस पास, भादो, मार्टीनगंज, 18-मौर्या पुस्तकालय से रामउग्रह के घर तक, बरदह, मार्टीनगंज, 19-कोइरी बस्ती के पास सड़क के उत्तर, बेलहाडीह, मेंहनगर, 20-स्नेह लता के घर के आस पास, कुर्मी टोला, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 21-एसएन गुप्ता के घर के आस पास, रेलवे स्टेशन चैराहा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 22-मनीष उपाध्याय के घर के आस पास, उकरौड़ा, सदर, 23-विरेन्द्र गिरी के घर के आस पास, सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 24-उतरजी के घर के आस पास, बाकीपुर, सदर, 25-रविकान्त के घर के आस पास, मौलीपुर, सदर, 26-संदीप कुमार के घर के आस पास, हड़वा, फूलपुर, 27-रामपलट विश्वकर्मा के आस पास, अन्जान शहीद, सगड़ी, 28-अनुसूचित जाति बस्ती, कोहडौरा, निजामाबाद, 29-काली प्रसाद के घर से फैजान के घर तक, वार्ड नं0-03 सिराजी का पुरा, नगर पंचायत सरायमीर, 30-रमाधर के घर के आस पास, सिवली, निजामाबाद, 31-गांेसाई की बाजार, रसूलपुर जयद्रथी, लालगंज, 32-अनूसूचित जाति बस्ती, अमौड़ा, लालगंज, 33-उत्तरी टोला, सिधौना, लालगंज, 34-राय बस्ती, टिकरी, लालगंज, 35-थाना देवगांव के सामने, देवगांव, लालगंज, 36-अरविन्द के घर के आस पास, जमीनसिर, लालगंज जनपद हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। शासन द्वारा जारी अनलाॅक-4 के निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।

और नया पुराने