Breaking News

कहां-कहां कंटेंटमेंट जोन की कार्यवाही हुई समाप्त पढ़ें विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 सितम्बर -- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनलॉक-4 के संबंध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-ठठेरी बाजार, न0पं0 सरायमीर, 2-मुड़ियार, फूलपुर, 3-मंगरावा रायपुर, मेंहनगर, 4-सराय मोहन, मार्टिनगंज, 5-चॉदपुर, सगड़ी, 6-भीलमपुर छपरा, बूढ़नपुर, 7-बूढ़नपुर, बूढ़नपुर, 8-छतवारा, तहसील सदर, 9-लेडुआ, सदर, 10-कुकुरसण्डा, सदर, 11-बिहरोजपुर, सदर, 12-नीबी बुजुर्ग, सदर, 13-सिधारी, न0 पा0 आजमगढ़, 14-कोल पाण्डेय, सदर, 15-हीरापट्टी, सदर, 16-एलवल, न0पा0 आजमगढ़, 17-घोरठ सदर,  18-जिगरसण्डी, सदर, 19-खरिहानी, मेंहनगर, 20-कुम्भ, मार्टिनगंज, 21-रसूलपुर तुंगी (रामहित), मार्टिनगंज, 22-रसूलपुर तुंगी (बिटू), मार्टिनगंज, 23-जल्दीपुर, फूलपुर, 24-समसाबाद फूलपुर, 25-तिवरियाकला, फूलपुर, 26-पल्थी, फूलपुर, 27-वार्ड 6, न0पं0 फूलपुर, 28-जगदीशपुर, मार्टिनगंज, 29-गोलाबाजार, न0पं0 कटघर लालगंज, 30-उबारपुर मीपुर, लालगंज, 31-जमुई, लालगंज, 32-ममसीरपुर, लालगंज, 33-वार्ड 9, विवेकानन्द नगर, न0पं0 निजामाबाद, 34-राजागंज, कुम्भ, मार्टिनगंज हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।

और नया पुराने