Breaking News

कटान पीड़ितों के बीच पहुंचा प्रखर सामाजिक सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल, दी मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के देवारंचल में देवारा खास राजा के बगहवा में हो रही कटान से परेशान लोगों की मदद के लिए प्रखर सामाजिक सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बगहवा में हो रही कटान स्थल पर पहुंचा। जिन लोगों का मकान घाघरा में विलीन हो चुका है उन लोगों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना, और कपड़े, माक्स, फल, साबुन, सेनीटाइजर देकर उनकी मदद की साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताए।  
कटान पीड़ितों ने मौखिक रूप से बताया कि कटान के चलते उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है मजबूरी में वह लोग कहीं और रहने के लिए मजबूर हैं सरकार से मदद का इंतजार है।
इस दौरान समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने बताया कि- देवारंचल के लोग बाढ़ के विभीषिका के बाद अब कटान से परेशान हैं, इनका घर बार खेत खलिहान सब कटान की भेंट चढ़ चुका है, देवारंचल के लोग कटान का कहर झेल रहे हैं ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया है साथ ही महामारी से बचाव के लिए जरूरी सामानों का कटान पीड़ितों के बीच वितरण किया गया।
इस मौके पर प्रब सुमन सिंह, अमितलता सिंह, फुरकान खान,  दीपक सिंह, शहनवाज़ खान,रविंद्र कुमार, नीतीश जयसवाल, बंदना पांडे, विमला देवी,लक्की श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने