आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 20 सितम्बर-- प्र0 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय आजमगढ़ ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 19.09.2020 को जनपद न्यायालय , आजमगढ़ के उप नाजिर की कोरोना रिपोर्ट णजिटिव आयी है, जिसके कारण कोरोना वायरस से बचाव, उपचार एवं निवारण के दृष्टिगत जिलाधिकारी, आजमगढ़ की संस्तुति पर जनपद न्यायालय, आजमगढ़ का परिसर पूरी तरह से सेनेटाईज एवं साफ-सफाई कराये जाने हेतु दिनांक 20.09.2020 (रविवार) एवं 21.09.2020 (सोमवार) को पूर्णतः बन्द रहेगा। यद्यपि दिनांक 21.09.2020 दिन सोमवार को मूल व विशेष क्षेत्राधिकार वाले न्यायालयों के न्यायाधीशगण क्रमशः जनपद न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज प्रवर खण्ड व सिविल जज अवर खण्ड अपने अपने आवासीय कार्यालयों से आनलाईन सुनवाई करेंगे तथा अधिवक्तगण भी आनलाईन उक्त न्यायालयों को सम्बोधित करेंगे। सुनवाई हेतु आवेदन इस न्यायालय के डेडिकेटेड ई-मेल आईडी पर प्राप्त किये जायेंगे। मात्र जमानत व त्वरित प्रकृति के फौजदारी व दीवानी आवेदन, विचाराधीन बन्दी सम्बन्धी न्यायिक कार्य / रिमाण्ड व जनपद न्यायाधीश के विचारानुसार ऐसी सुनवाई योग्य मामलों में सुनवाई होगी। अन्य प्रकरणों में सामान्य तिथियाँ नियत होंगी। आनलाईन कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की वेबसाईट पर उपलब्ध है।