Breaking News

नाबालिक बच्ची को अपने टेंट हाउस में ले जाकर किया रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : 30 सितंबर 2020--जीयनपुर कोतवाली के स्थानीय एक कस्बे में एक बालिका को बुधवार की दोपहर टेंट हाउस में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बालिका को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जाने से रोक दिया। जीयनपुर कस्बा के एक मोहल्ला की निवासी नौ वर्षीय बालिका बुधवार की दोपहर अपने घर के समीप खेल रही थी। तभी उसके पड़ोस का एक 18 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर स्थित अपने टेंट हाउस की दुकान पर ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका लहू लुहान हालत में रोते हुए घर पहुंची और आप बीती स्वजनों को बतायी। काफी देर तक गांव में इस मामले को लेकर पंचायत होती रही। देर शाम को जब बालिका के दादा घर आए तो उन्होंने जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी। जीयनपुर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने मौखिक रूप से बताया कि- आरोपित युवक दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और नया पुराने