आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 30.09.2020 को थाना क्षेत्र जीयनपुर की वादिनी ने थाना जीयनपुर पर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 30.09.20 को मेरी नाबालिक पुत्री के साथ पड़ोस में खेलते समय दानिश पुत्र फखरुद्दीन निवासी नौशहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ने बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपनी टेंट हाऊस की दुकान पर ले जाकर दुराचार किया। दानिश उसको घर लेकर आया व किसी से न कहने की धमकी दी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/20 धारा 376AB/506/लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधि0 5M/6 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.09.2020 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 30.09.2020 को SHO नन्द कुमार तिवारी मय हमराह के क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त पतारसी सुरागरसी में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 302/2020 धारा 376AB/506 IPC व 5M/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दानिश उपरोक्त कही बाहर जाने के फिराक में और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सगड़ी के पास गुमटी के पिछे खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर SHO विश्वास कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पहले वाहन खड़ी कर मय हमराहियान के मुखबिर के इशारे पर गुमटी के पिछे खड़े एक नव युवक को समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। नाम पता पूछने पर अपना नाम दानिश रजा पुत्र फखरूद्दीन निवासी नौशहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त दानिश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वादिनी की पुत्री मेरे घर पर खेलने आया करती थी कल दिनांक 30.09.2020 को मै अपनी मोटरसाईकिल से वादिनी की पुत्री को बैठाकर अपने टेन्ट हाऊस मकान सुखपुर मसोना स्थित मे ले जाकर बलात्कार किया तथा पुनः वापस लाकर अपने घर पर स्नान कराया और बाद मे उसके घर भेजा ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 302/2020 धारा 376AB/506 IPC व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दानिश रजा पुत्र फखरूद्दीन निवासी नौशहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 गुलशन यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 अंकुर सिंहथाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. म0का0 शिवानी सिंहथाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. म0का0 प्रगति अवस्थीथाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़