Breaking News

24 घण्टे के अंदर दम्पत्ति की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव।

आज़मगढ़। दिनांक 10.10.2020 को अरविन्द मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या निवासी विशुनपुर थाना चंदवक जौनपुर द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बहन मैना देवी व बहनोई श्रीनाथ उर्फ श्री खाना खाकर अलग-अलग चारपाई पर अपने घर गड़ौली थाना देवगाँव आजमगढ़ पर सो रहे थे कि अभियुक्त गोलू मौर्य पुत्र हरिकेश मौर्य निवासी गड़ौली थाना देवगाँव आजमगढ़ जो काफी क्रोधी व सनकी किस्म का  है पत्थर से मारकर मेरी बहन मैना देवी व बहनोई श्रीनाथ उर्फ श्री की हत्या कर दिया। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 229/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे । आदेश के अनपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.10.2020 को प्र0नि0 संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव  मय हमराहियान द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार क्षेत्र में प्रयासरत थे कि मुखविर की सूचना मिली कि घटना में वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ विशाल बुढउ बाबा से गड़ौली जाने वाली मार्ग पर जय गुरुदेव आश्रम के पहले सारगंपुर में स्थित पुलिया के पास गांगी नदी में अपना पैन्ट धूल रहा है इस सूचना पर प्र0नि0 मय हामराही के साथ कंजहित से तत्काल प्रस्थान कर सारंगपुर पुलिया के पास पहुचे तो देखे कि गांगी नदी में एक लड़का अपना पैन्ट धूल रहा है जिसको समय12.10 वजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गोलू उर्फ विशाल मौर्य बताया अपने पिता का नाम हरिकेश मौर्य निवासी गड़ौली थाना देवगांव आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 09.10/10/2020 को अभियुक्त अपने गांव के श्रीनाथ मौर्य व उनकी पत्नी मैना देवी को पत्थर से मार कर दोनो की हत्या कर दिया है । जो उसको चिढाते थे और उसकी शादी कटवा देते थे और अभियुक्त ने बताया कि उस समय जो उसने पैन्ट पहना था वो यही पैन्ट है जिसे वह धूल रहा था तथा जिस पत्थर से उसने मारा वह पत्थर भी उसने बरामद कराया और बताया कि यह वही पत्थर है जिससे उसने श्रीनाथ मौर्य व उनकी पत्नी मैना देवी को मार दिया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

विशाल मौर्या उर्फ गोलू पुत्र हरिकेश मौर्या निवासी गड़ौली थाना देवगांव जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 229/2020 धारा 302 भादवि  थाना देवगाँव आजमगढ़

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद पत्थर 

गिरफ्तारी करने वाली टीम।

प्र0नि0 संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने