आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर।
आज़मगढ़। दिनांक 04.09.2020 को श्री पूरन सिंह पुत्र स्व0 रामहरख सिंह ग्राम सिकन्दरपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर ग्राम सिकन्दपुर मे हनुमान मन्दिर मे स्थित हनुमान प्रतिमा से चाँदी के मुकुट अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिये जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 273/2020 धारा 380 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजकुमार तिवारी थाना जीयनपुर आजमगढ़ प्रचलित था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 10.10.2020 को उ0नि0 राजकुमार तिवारी थाना जीयनपुर मय हमराहियान द्वारा संदिग्ध अपराधी की तलाश करता हुआ ग्राम सिकन्दरपुर मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि हनुमान जी की मुर्ति से चोरी गये मुकुट की घटना मे जो अज्ञात चोर साधू जैसा लगता था परसो जनता के लोगो ने दौड़ाकर पकडना चाहा था किन्तु भाग निकला था आज कुछ समय पहले आँखेपुर उक्त T.V.S मोपेड से पुनः दिखाई दिया है । सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल रवाना होकर आँखेपुर पहुँचकर तिराहे से उक्त व्यक्ति को समय 05.30 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । मौके पर तलाशी से मोटरसाइकिल की UP 54 L 5264 जिसका चेचिस नं0 MD621BP24L2F12230 की डिग्गी से एक सडसी व एक छिन्नी लोहे का लगभग एक फिट लम्बा तथा चादी जैसा सफेद धातु का मुकुट बरामद हुआ । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम फलहारी बाबा उर्फ रामआशीष यादव पुत्र बलेश्वर यादव निवासी धर्मपुर कुडिया थाना मधुबन जनपद मऊ बताया । चोरी की घटना उक्त पकड़े गये अभियुक्त ने उस दिन रात सटर का ताला काटकर किया था । अतः धारा 457 भा0द0वि0 एंव इसके कब्जे से चोरी किया गया चाँदी का मुकुट की आज बरामदगी हो जाने की दशा मे विवेचना से धारा 411 IPC की भी वृद्धि की जाती है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 273/2020धारा 457/380/411 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
फलहारी बाबा उर्फ रामआशीष यादव पुत्र बलेश्वर यादव निवासी धर्मपुर कुडिया थाना मधुबन जनपद मऊ ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 72/2010 धारा 294 IPC थाना मधूबन जनपद मऊ आरोप पत्र संख्या A- 27 दिनांक 12.02.2010
2. मु0अ0सं0 273/2020धारा 457/380/411 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
1. चादी जैसा सफेद धातु का मुकुट वजन लगभग 270 ग्रा0
2.चोरी मे प्रयोग मोपेड T.V.S वाहनUP 54 L 5264 जिसका चेचिस नं0 MD621BP24L2F12230
3. एक सडसी व एक छिन्नी लोहे का लगभग एक फिट लम्बा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 राजकुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 अभिषेक कुमार यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।