Breaking News

समाजवादी नेता उधम सिंह राठौर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, समाजवादी विकास पत्र का किया वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: 11 अक्टूबर 2020-- सगड़ी तहसील क्षेत्र के बटसरा गांव में समाजवादी नेता व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उधम सिंह राठौर ने चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की जनहित नीतियों और सपा सरकार द्वारा किये गये कार्यो एवं वर्तमान सरकार की नाकामियो को लोगों से बताया। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील भी की, साथ ही उन्होंने समाजवादी विकास पत्र का वितरण भी किया।

इस दौरान उधम सिंह राठौर ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
ग्रामीणों ने गांव में रास्ते की समस्या से अवगत कराया और बताया कि बरसात में आवागमन की बहुत असुविधा होती है, गांव में मार्ग का निर्माण ना होने से लोगों के घरों के आसपास बरसात का पानी भी लग गया था जिसके कारण पूरे बरसात में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
वहीं मझौवा गावँ में श्री ठाकुर जी राम जानकी मंदिर पर जाकर उन्होंने दर्शन भी किया, साथ ही उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर हम समाजवादी के सिपाही गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, और सपा सरकार में कराए गए कार्यों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। साथ भाजपा सरकार की नाकामियों से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- वर्तमान में भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है, आए दिन लूट हत्या और बलात्कार हो रहा है, जोकि बेहद ही निंदनीय है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि- 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाएं, आपको एक साफ-सुथरी और विकास सील सरकार मिलेगी। जो आपके विकास के रास्ते खोल देगी। साथ ही उन्होंने श्री ठाकुर जी राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से बात कर मंदिर के सुंदरीकरण के  प्रयास की बात भी कही।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंद्र भूषण यादव ( पूर्व अध्यक्ष श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी), रमेश मौर्य, लालचंद मौर्य, जितेंद्र यादव, जय सिंह यादव, महाजन मौर्य, आशुतोष मिश्रा, मूसा खान, नरसिंह यादव, पिंटू यादव, चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद यादव, किशन यादव, अवनीश आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने