आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 01 अक्टूबर 2020 को रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-रामपुर, फूलपुर, 2. अम्बारी, फूलपुर, 3.जमीन मोहम्मदपुर, निजामाबाद, 4.खराट, मार्टिनगंज, 5.जमुआवा, मार्टिनगंज, 6.रानीपुर रजमो (विभांस), नगर पालिका आजमगढ़, 7.रानीपुर रजमो (सुनिल), नगर पालिका आजमगढ़, 8.मेंढी, निजामाबाद, 9.सहनूपुर, निजामाबाद, 10.बर्तानी, निजामाबाद, 11.तहबरपुर, निजामाबाद, 12. बीनापार, निजामाबाद, 13.पुलिसलाइन, न0पा0 आजमगढ़, 14.जगदीशपुर, सदर, 15.खैरपुर जगजीवन, सदर, 16.रामपुर टडवा, सदर, 17.हीरापट्टी, सदर, 18.गुलामी का पूरा, न0पा0 आजमगढ़, 19.सरफुद्दीनपुर, न0पा0 आजमगढ़, 20.महाराजपुर, सदर, 21.अमिलो, न0पा0 मुबारकपुर, 22.अवॉव, सदर, 23.कोठर, निजामाबाद, 24.बनबीरपुर, निजामाबाद, 25.देवगाँव, लालगंज, 26.सलहरा, लालगंज, 27.बरेहथा, लालगंज, 28.दसमड़ा, फूलपुर, 29.सरावॉ, फूलपुर, 30.परानापुर, सदर, 31.सठियांव, सदर, 32.कालीचौरा, न0पा0 आजमगढ़, 33.मनचोभा, सदर, 34.पकड़िया रानीपुर, मेंहनगर, 35.मखदूमपुरपुर, मेंहनगर, 36.फत्तेपुर, मेंहनगर, 37.मूसेपुर, सदर, 38.खानपुर, सदर, 39.खासडीह, मार्टिनगंज, 40.भगवानपुर, मार्टिनगंज, 41.बरदह, मार्टिनगंज हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि 01 अक्टूबर 2020 द्वारा जारी निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में लागू होंगे।