Breaking News

हेड कांस्टेबल की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, शहीद पुलिस कर्मी को दी गई भाव-भीनी श्रद्धान्जलि।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 03 अक्टूबर 2020 -- जनपद आजमगढ़ के थाना-महाराजगंज पर तैनात हेड-कांस्टेबल (पीएनओ- 912410586) अशोक यादव पुत्र स्व0 लाल बच्चन यादव ग्रा0-उसका, थाना-भटनी, जनपद-देवरिया की अचानक सुबह तबियत खराब हो गई। बताया जा रहा था कि हेड-कांस्टेबल सुगर, बीपी के मरीज थे।उक्त की जानकारी पाकर थाने के पुलिसकर्मी उनको तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गयें। जहां उनकी इलाज के दौरान आज-दिनांक-03.10.2020 को सुबह 07.00 बजे मौत हो गयी। हेड-कान्सटेबल की मौत की खबर सुनकर जनपद के समस्त पुलिस महकमें में मायूसी की लहर छा गई। प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज ने बताया कि हेड-कास्टेबल के परिजनों को मौत की खबर दे दी गई है। जिसके उपरान्त शहिद के परिजन मौके पर पहुँचें । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन्श आजमगढ़ में शहिद पुलिस कर्मी को भाव-भीनी श्रद्धान्जलि दी व उनके परिजनों को ढाढस बढ़ाया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामिण, पुलिस अधीक्षक यातायत, व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद होकर भाव-भिनी श्रद्धान्जलि दी।

और नया पुराने