आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर
आज़मगढ़: 03 अक्टूबर 2020--निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीहा बाजार में होमियोपैथिक दवाखाना के अंदर घुसकर चोर ने लगभग 35 हजार रुपये उड़ाया। मिली जानकारी के अनुसार थाना रानी की सराय ग्राम रोवां निवासी शाहिद पुत्र जुल्कदर का निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीहा बाजार में पुलिस चौकी से लगभग पचास मीटर पूरब होमियोपैथिक दवाखाना व कम्प्यूटर सेंटर है।
बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर दरवाजा तोड़कर लगभग 35 हजार रुपये नकद उठा कर ले गए। सुबह जब शाहिद ने दवाखाना खोलने आया तो देखा सभी दवा व सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं इसकी जानकारी पुलिस चौकी पर दी उसके बाद चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर रही है । बाजार के लोगों का कहना है कि फरीहा बाजार व आसपास क्षेत्र में प्रतिदिन चोरी की वारदात हो रही पर पुलिस खामोश तमाशा देखा रही है इस लिए चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि आज फरीहा पुलिस चौकी से सिर्फ पचास मीटर की दूरी पर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया।