आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
रिपोर्ट विशाल कुमार बुढ़नपुर
कप्तानगंज - आजमगढ़। स्थानीय श्री शिवा महाविद्यालय तेरही कप्तानगंज आजमगढ़ के प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत मिश्र को पू० वि०वि० जौनपुर के खेलकूद परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे सम्बंधित एक बैठक का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यपक डॉ० मदन मोहन पांडेय ने प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ० गिरिजेश द्वारा भी प्राचार्य जी का माल्यार्पण किया गया। कालेज में जश्न का माहौल व्याप्त रहा । मिष्ठान वितरण भी महाविद्यालय में किया गया। एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा करा़या गया। इस दौरान डॉ० मनोज पांडेय, डॉ० रामकुमार यादव, डॉ० सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ० सदानन्द मिश्र, डॉ० अवधेश गोसाईं, डॉ० आदेश मिश्र, मृत्युंजय त्रिपाठी, मृत्युंजय चौबे, नरेन्द्र पांडेय, चन्द्र जीत यादव, मनोज पांडेय, दिवाकर मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।