Breaking News

कहां-कहां हुई कंटेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त पर विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-रामदत्त के घर के आस पास, सलारपुर, सदर, 2-चकिया पुरवा, बटसरा आयमा, निजामाबाद, 3-अनूसुचित जाति बस्ती, बुद्धसेनपुर, निजामाबाद, 4-अब्दुल अमन के घर के आस पास, गुलामी का पुरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 5-रमेश सिंह के घर के आस पास, खैरातपुर, सदर, 6-त्रिगुनाथ के घर के आस पास, सदावर्ती, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 7-अलोक कुमार के घर के आस पास, बागेश्वर नगर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 8-अवधेश सिंह के घर के आस पास, मड़या, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 9-भक्तउत्सल के घर के आस पास, खत्रीटोला, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 10-यादव बस्ती, धरनीपुर रानीपुर, मेंहनगर, 11-चन्द्रिका सिंह के घर के आस पास, बेरमा, सगड़ी, 12-रामबदन के घर से जगन्नाथ के घर तक, टिकरपुर पैठान, सगडी, 13-कुम्हार बस्ती, मोलनापुर, निजामाबाद, 14-ठाकुर बस्ती, ताहिरपुर, सगड़ी, 15-आनन्द के घर के आस पास, गोपालपुर, सदर, 16-शेख अब्दुल के घर के आस पास, कोटिला, सदर, 17-सहबन के घर के आस पास, कोटिला, सदर, 18-मो0इस्माइल के घर के आस पास, कोटिला, सदर, 19-राजकुमार के घर के आस पास, रूदरी, सदर, 20-शमशेर के घर के आस पास, देवखरी, सदर, 21-रामबदन के घर से जगन्नाथ के घर तक, छत्तरपुर खुशहाल, सगड़ी, 22-विनय सिंह के घर के आस पास, समेदा, सदर, 23-रामबचन के घर के आस पास, देवकली खालसा, सदर, 24-सिद्धार्थ के घर के आस पास, सिधारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 25-उदय प्रताप के घर के आस पास, कोलपाण्डेय, सदर, 26-बालचन्द के घर के आस पास, रानीपुर, सदर, 27-तेजबहादुर के घर के आस पास, बिलारमऊ, फूलपुर, 28-अनुसूचित जाति बस्ती, खरकौली, निजामाबाद हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। 

और नया पुराने