आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 22 अक्टूबर-- यातायात पुलिस जनपद आज़मगढ़ द्वारा मिशन महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर सिंह व पुलिस अधीक्षक यातयात सुधीर जायसवाल के निर्देश के क्रम में आज संभागीय कार्यालय आज़मगढ़ में सेव लाइन फाउंडेशन द्वारा ऑन लाईन शहर के ऑटो बस चालको व उनके यूनियन के
पदाधिकारियों को महिला शशक्तिकरण के अंतर्गत ऑटो बस में सफर करने वाली महिलाओं व बालिकाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने व अपने अपने ऑटो बस पर साफ साफ नम्बर प्लेट लगाने व पुलिस हेल्प लाइन नम्बर लिखवाने के लिए बताया गया। तथा टी एस आई कौशल पाठक द्वारा बिलरिया की चुंगी स्टैंड पर ऑटो चालकों की मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश उपरोक्त विषय मे दिया गया