Breaking News

अजमतगढ़ ताल सालोना की नीलामी के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तहसीलदार बोले ताल सलोना की नहीं होगे नीलामी।

आजमगढ़: 03अक्टूबर 2020-  सगड़ी तहसील परिसर में अजमतगढ़ स्थित ताल सलोना की नीलामी के विरोध में इसरहा, डीगवनिया, मझौवा, ढेकुआ, बसंतपुर रघुनंदनपुर के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि- ताल सलोना में मत्स्य पालन करके हम लोग अपनी जीविका चलाते हैं, और यही मुख्य जीविका का स्रोत है, जमीदारी उन्मूलन के पूर्व हम निषाद समाज के लोग कस्टमरी राइट के तहत ताल में मत्स्य, आखेट, कमलगट्टा, बेरा आदि प्राकृतिक फसलों एवं उत्पादन का उपयोग जमाने से बिना रोक-टोक के करते आ रहे हैं। उसके एवज में ग्राम सभा को लागत भी जमा करते आ रहे हैं।आजादी के बाद से अब तक शासन प्रशासन या ग्राम सभा ने कभी भी ताल सलोना का पट्टा नीलाम नहीं किया गया, इस नीलामी से निषाद समाज काफी आहत है। प्रशासन के नीलामी के निर्णय से काफी जन आक्रोश है। यदि ताल सलोना की नीलामी हुई तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी, तथा भुखमरी पैदा हो जाएगी। ऐसी स्थिति में  निषाद समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि- इस संबंध में हमने कल एसडीएम सगड़ी से मांग की थी , ताल सलोना की नीलामी निरस्त करने का निर्णय लिया जाए, अन्यथा निषाद समाज के लोग प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी पहले चरण की शुरुआत 13 अक्टूबर को तहसील में घेराव से प्रारंभ होगी।
वही मीडिया से बातचीत करते हुए ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने कहा कि-मूल रूप से ताल सलोना ही हम लोगों की जीविका है इसी से हम लोगों की रोजी-रोटी चलती है इसलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इसकी नीलामी ना की जाए अन्यथा हम लोग बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
वही इस संबंध में जब तहसीलदार सगड़ी बिजेंद्र उपाध्याय से बात की गई है उन्होंने कहा कि ताल सलोना की नीलामी नहीं होगी।

इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश निषाद , बहादुर निषाद, पवन निषाद, रतन निषाद ,प्रकाश रामधारी, घनश्याम लल्लन, निषाद प्रमोद ,नि मुनीब निषाद, रामसमुझ निषाद, राम दुलारे निषाद , समरजीत विशाल, चंदन निषाद, सुरेंद्र निषाद ,अनिल निषाद ,आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने