Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो ईनामिया अपराधी सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा कारतूस बाइक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर

आज़मगढ़: 02 अक्टूबर 2020--वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 02.10.2020 को निरीक्षक गजानन्द चौबे ,उ0नि0 श्री श्रीप्रकाश शुक्ला व स्वाट टीम द्वितीय द्वारा जनपद के इनामी अपराधियो की सुरागरसी व पतारसी में मामूर होकर कस्बा जीयनपुर में मौजूद थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि थाना जीयनपुर के इनाम घोषित अपराधी सलीम व अब्बू तलहा अपने कुछ साथियो के साथ रजादेपुर चौराहा से अजमतगढ़ जाने वाली पक्की सड़क पर स्थित रजादेपुर हरिजन बस्ती मोड़ पर स्थित पुलिया पर मौजूद है । इस सूचना पर प्र0नि0 जीयनपुर से सम्पर्क किया गया तो प्र0नि0 जीयनपुर श्री नन्द कुमार तिवारी ,उ0नि0 श्री अमरनाथ यादव मय हमराहियान के जीयनपुर चौराहे पर पहुचे । पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे कि पुलिस बल को देखकर वहा मौजूद एक व्यक्ति ने जान मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए हिकमत अमली से एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पाँच व्यक्तियो को समय 22.55 बजे गिरफ्तार किया गया । पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1.सलीम पुत्र अकरम निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ 2.विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम हुसेपुर थाना महाराजगंज जनपद आज़मगढ़ 3.अब्बू तलहा पुत्र फैसल निवासी ग्राम बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज जनपद आज़मगढ़ 4. अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर 5.अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना कोतवाली आज़मगढ़ बताया तथा मौके पर तलाशी से अभियुक्तगण के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ,02 अदद तमंचा देशी 315 बोर,दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर तथा 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुआ । कडाई से पुछताछ करने पर अभियुक्त सलिम व अब्बू तलहा ने बताया कि हम दोनो थाना जीयनपुर में पूर्व में भी वारदात कर चूके है जिसकी जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि सलिम व अब्बू तलहा थाना जीयनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-203/20 व 239/20 में वांछित है तथा दोनो पर 25000-25000 का पुरस्कार भी घोषित है । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0-304/2020 धारा 307/147/148/149 भादवि बनाम उपरोक्त पांचो अभियुक्त 2.मु0अ0सं0-305/2020 धारा 41/411 भादवि बनाम सलीम 3.मु0अ0स0 306/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम सलीम 4.मु0अ0सं0-307/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक 5. मु0अ0सं-308/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक राय 6. मु0अ0सं0-309/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अफजल पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.सलीम पुत्र अकरम निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ ।
2.विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम हुसेपुर थाना महाराजगंज जनपद आज़मगढ़ ।
3.अब्बू तलहा पुत्र फैसल निवासी ग्राम बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज जनपद आज़मगढ़ ।
4. अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर ।
 5.अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना कोतवाली आज़मगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-304/2020 धारा 307/147/148/149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0सं0-305/2020 धारा 41/411 भादवि बनाम सलीम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3.मु0अ0स0 306/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम सलीम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
4.मु0अ0सं0-307/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं-308/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक राय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं0-309/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अफजल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी हुसेपुर (रामजियावन) थाना महराजगंज आजमगढ।

1. मु0अ0सं0-68/09 धारा 302 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-123/01 धारा 392,411,307 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0-124/01 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0-132/01 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0-401/09 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना महराजगमज जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं0-102/01 धारा 394 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
7. मु0अ0सं0-789/09 धारा 394,302 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
8. मु0अ0सं0-792/09 धारा 307,302 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर जनपद आजमगढ ।
9. मु0अ0सं0-748A/10 धारा 395,308 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
10. मु0अ0सं0-141/15 धारा 110 सीआरपीसी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
11. मु0अ0सं0-247/16 धारा 110 सीआरपीसी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
12. मु0अ0सं0-304/20 धारा 307,147,148,149, भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
13. मु0अ0सं0-307/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

अभियुक्त अब्बु तलहा पुत्र फैसल निवासी बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ (25 हजार का ईनामिया )

1. मु0अ0सं0-141/20 धारा 406 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0- 203/20 धारा 457,380,411,413,419,420,467,468,471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
4.मु0अ0सं0-239/20 धारा 379,411,419,420 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ । 

अभियुक्त सलीम पुत्र अकरम निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ । (25 हजार का ईनामिया )

1. मु0अ0सं0- 203/20 धारा 457,380,411,413,419,420,467,468,471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-239/20 धारा 379,411,419,420 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0-305/20 धारा 41,411 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0-306/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

अभियुक्त अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर 

1. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-308/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

अभियुक्त अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना कोतवाली आज़मगढ़ ।

1. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-309/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0-231/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
बरामदगी

1. एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर 
2. दो अदद तमंचा देशी 315 बोर ,दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर 
3. एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर 
4. दो अदद मोटरसाइकिल

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर श्री नन्द कुमार तिवारी मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. निरीक्षक श्री गजानन्द चौबे मय हमराह जनपद आजमगढ ।
3. स्वाट टीम द्वितीय जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने