आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: 02 अक्टूबर 2020--जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया।
रौनापार थाना क्षेत्र के रामपुर देवारा गांव निवासी सुरेश सिंह पटेल पुत्र राम आधार ने आरोप लगाते हुए बताया कि- अपनी पत्नी शारदा देवी के पेट का ऑपरेशन 21 अगस्त को लाटघाट प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया था। ऑपरेशन बाद अल्ट्रासाउंड के लिए आजमगढ़ भेजा। अल्ट्रासाउंड करा कर डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि गुर्दे में पथरी है । जिस का ऑपरेशन करना जरूरी है। महिला का ऑपरेशन करने के बाद 2 दिन बाद हालत खराब हो गई। जिसे लेकर
के एक हॉस्पिटल में ले गए । वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। फिर मरीज को गोरखपुर ले जाया गया। डायलिसिस के साहारे मरीज ठीक हुआ है ।अभी भी दवा इलाज हो रहा है ।मरीज के इलाज में ₹500000 का खर्च है। मरीज का गुर्दा सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। इसको लेकर आज देवारा रामपुर के सैकड़ों महिला-पुरुष शाम 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक लाटघाट बाजार में चारों तरफ और डॉक्टर आरपी चौधरी के हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन किया और नारे लगाए। हाथ में तख्तियां लिए लोग पूरे बाजार में घूम घूम कर नारे लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर सुरेश सिंह सहित राम दरश सिंह पटेल ,मनोज, संतराज, रूबी ,जोगिंदर ,अंगद, दीपक, बोलन, रंजना, देवनाथ, अजय, रामचंद्र ,रंजीत ,वीरेंद्र, सुजीत, प्रभुनाथ ,सुदर्शनी ,इंदिरा, सनी, बच्ची देवी आदि लोग रहे।
लाटघाट पुलिस चौकी के कुछ सिपाही यातायात सही करने में लगे रहे,
सूचना पर तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत कराया। एसडीएम व सीएमओ के स्तर से इसकी जांच होने की बात कही।
डॉक्टर आर पी चौधरी का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं है।