Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर आँगन बाड़ी केंद्र का किया गया लोकार्पण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ:02 अक्टूबर:2020-- सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के छिड़ी जमीन छीड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय द्वारा नवीनआंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया, एवं बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं सुनी गई और गांव का निरीक्षण कर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि- गांव में जागरूकता का काफी अभाव है। जागरूकता ना होने के कारण गांव में सरकारी योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिसके वजह से सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं से ग्रामवासी   महरूम रह जा रहे हैं। आलम यह है कि जो भी योजनाएं गांव के लिए संचालित की जा रही हैं उसमें प्रधान व सेक्रेटरी और खंड विकास अधिकारी के द्वारा मात्र नाली और खड़ंजा पर ही का ज्यादा जोर है। पर मनरेगा के तहत कम लागत से सोखते आदि का निर्माण कर जहां जल निकासी की समस्याएं दूर की जा सकती हैं। वही गांव के सुंदरीकरण के लिए साफ सफाई समतलीकरण आदि योजनाएं चलाकर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा सकता है। गांव का विकास किया जा सकता है मनरेगा के तहत जहां रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। वही गांव में तमाम ऐसे कार्य हैं जिनकी आवश्यकता है और उन्हें किया जा सकता है पर जागरूकता के अभाव में गांव में सरकारी योजनाएं परवान नहीं चढ़ रही है। उन्होंने प्रधान और सेक्रेटरी को फटकार भी लगाई और कहा कि- गांव में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सोखते आदि का निर्माण अधिक से अधिक करें जिससे लोगों के घरों का पानी निकल सके, एवं गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सात लाख 51हजार से रुपए से बने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया और बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व दिशा निर्देश दिए ।
इस दौरान संजय गुप्ता एडीओ आईएसबी दुर्गा प्रसाद राय जिला ग्राम विकास अधिकारी अध्यक्ष प्रधान श्याम नारायण राय ग्राम विकास अधिकारियों में अभय कुमार राय प्रदीप उपाध्याय विंध्यवासिनी जानकी राय सच्चिदानंद राय राम दरस अरविंद अंजनी राय आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने