आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 अक्टूबर-- 02 अक्टूबर 2020-- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में प्रातः 08ः00 बजे ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर उप क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार प्रातः 08ः30 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन’’ का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 28 खिलाड़ियों ने कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए प्रतिभाग किया।
‘‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन’’ का शुभारम्भ मंगल प्रसाद, सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। फिट इण्डिया की वेबसाइट पर सभी प्रतिभागियों का रजिस्टेªशन भी कराया गया। ‘‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन’’ का आयोजन खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ की महत्वपूर्ण योजना प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत जनपद में खेलकूद के विकासार्थ कराया जा रहा है।
उक्त अवसर पर मंगल प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, मो0 जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।