Breaking News

समस्त नगर पंचायतों में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 अक्टूबर 2020-- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त नगर पंचायतों में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में नोडल अधिकारी साधना गोस्वामी (आईपीएस), डीआईजी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ की अध्यक्षता में नगर पंचायत बिलरियागंज में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं डॉ0 संतोष सिंह द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री व आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जो महिलाएं उपेक्षित हैं, उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं को दूर करें, अपने छोटे-छोटे ग्रुप बनाएं, हर महिलाओं में शक्ति होती है, अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं/बालिकाओं के परिवारों में 100 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन को मो0 फोन में दर्ज कराएं, आईपीसी की धारा 354 के बारे में जाने।
नोडल अधिकारी ने कहा कि हर गलत कार्य का विरोध करें, सही बातों का सम्मान करना सीखें और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक को स्कूलों में एक शिकायत पेटी लगेगी, जिसमें पीड़ित छात्रा शिकायत पर्ची डाल सकती है, उसको केवल महिला पुलिसकर्मी ही देखेगी और कार्यवाही करेगी। अपने बच्चों को संस्कार व अच्छे विचार दीजिए, अच्छा खानपान दीजिए।
 प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी भी महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी है उसे दूर करें। आज हम 21वीं शताब्दी में चल रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं, उसको जानने की जरूरत है और महिलाओं को संविधान में अधिकार दिए गए हैं उसको भी जाने।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, सीओ सगड़ी अरुण कुमार यादव, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, सीडीपीओ केके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिलरियागंज सुरेश कुमार, नगर पंचायत बिलरियागंज अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

और नया पुराने