समस्त विकास खण्ड बिलरियागंज में कृषि विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 अक्टूबर 2020-- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत समस्त विकास खंडों में कृषि विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बिलरियागंज में नोडल अधिकारी साधना गोस्वामी (आईपीएस), डीआईजी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ, द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा तिलहन उत्पादन के लिए महिला किसानों को तिलहन का बीज वितरित किया गया, जिसमें इसरावती देवी इस्माइलपुर गोरिया, बादामी देवी बन जगदीशपुर, गीता पांति बुजुर्ग, बसन्ती अकबरपुर, लीलावती अकबरपुर, बालदेई अकबरपुर तथा मीना मौर्य गुलोउर शामिल है।
जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला कृषकों द्वारा कृषि यंत्र लेने पर निर्धारित अनुदान से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान प्राप्त होगा।
इस अवसर पर उपस्थित आजीविका मिशन समूह द्वारा महिला सुरक्षा पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, सीओ सगड़ी अरुण कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी बिलरियागंज, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, सीडीपीओ केके सिंह सहित समूह सखी उपस्थित रहे।

और नया पुराने