Breaking News

महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा नारी सम्मान और सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 अक्टूबर 2020--  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यालय उप श्रम आयुक्त आजमगढ़ में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा नारी सम्मान और सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित महिला काॅमगार श्रमिकों को संबोधित करते हुए रोशन लाल, उपश्रमायुक्त ने नारी के सम्मान, शक्ति एवं सुरक्षा विषय पर बताया गया और उन्हें श्रम कानूनों की जानकारी दी गयी। आजमगढ़ मे तैनात श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पाण्डेय एवं देवेंद्र सिंह ने श्रम कानूनों और बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पंजीयन/नवीनीकरण कराने का आग्रह किया गया। 
इस अवसर पर संचालक संजय पाण्डेय पूर्व फील्ड अफसर बाल श्रम विद्यालय, एवं श्रम विभाग के कर्मचारी सुरेश चंद, सुरेश प्रजापति, श्रीमती सरिता यादव के साथ- साथ बी0ओ0सी0 कर्मचारियों संदीप विश्वकर्मा, सूरज वर्मा इत्यादि सभी लोग उपस्थित थे।

और नया पुराने