Breaking News

पंचायत भवन / समुदायिक शौचालय का लोकार्पण शिलान्यास समारोह का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर 

सरायमीर। विकास खण्ड मिर्जापुर में ग्राम स्वराज वित्त आयोग व स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे प्रदेश में बने पंचायत भवन व समुदायिक शौचालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हाथों से लोकार्पण, शिलान्यास कर विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश के सभी विकास खण्ड पर उपस्थित ग्राम प्रधानों व अधिकारियों कर्मचारियों को सरकार के योजनाओं के सम्बन्ध में बताया।विकास खण्ड मिर्जापुर अधिकारी श्रीमती कल्पना मिश्रा ने बताया कि विकास खण्ड पर यह मुख्यमंत्री के द्वारा पंचायत भवन / समुदायिक शौचालय का लोकार्पण शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है ।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन/ वित्त आयोग के अंतर्गत विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र में 5 पंचायत भवन का लोकार्पण 51 का शिलान्यास किया गया और 25 समुदायिक शौचालय का लोकार्पण 60 का शिलान्यास किया गया है शौचालय सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत में बने महिला समूहों में से ही एक महिला को 6000 रूपये मानदेय पर रखा जाएगा।
सभी गांवों के पंचायत भवनों में गांव के लोगों के लिए निवास व आय जाति प्रमाण पत्र बनाने और खाता में पैसा जमा करने निकालने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि गांव के लोगों को तहसील ब्लाक व बैंक का चक्कर नही लगाना पड़े। इस मौके पर स0वि0ख0 अधिकारी कणीन्द्र पाठक, स0वि0ख0 अधिकारी स0 सदानंद पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव व क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित थे 



और नया पुराने