Breaking News

अतरौलिया:- बाइक चोर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़। वादी पन्नेलाल राजभर पुत्र स्व0 सिजोर राजभर ग्राम व पोस्ट लालमनपुर थाना राजेसुल्तानपुर जिला- अम्बेडकर नगर के तहरीरी सूचना पर दिनांक 16.10.20 को मु0अ0सं0 139/20धारा -379/411 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कराया था। जिसमें वादी की मोटर साइकिल U.P. 45 S 6794 H.F.डीलक्स अतरौलिया पुरवा से चोरी हुयी थी जिसमें प्रकाश में आया अभियुक्त -राम नरेश उर्फ नरेश पुत्र स्व0 श्यामदेव उम्र करीब 25 वर्ष साकिन खजुरी धनेजापट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ वांछित चल रहा था इसका एक साथी पूर्व में थाना कप्तानगंज से वाहन चोरी में गिरफ्तार होकर जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध है | मोटर साइकिल पूर्व में थाना कप्तानगंज में बरामद थी जिसमे अभियुक्त राम नरेश तभी से वांछित चल रहा था।
अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया आजमगढ़ के दिशा निर्देशन में SI जीतेन्द्र  कुमार सिंह मय हमराह का0 उमेश सिंह व का0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता के आज दिनांक  24.11.2020 को दौरान तलाश वांछित, जरिये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम नरेश उर्फ नरेश पुत्र स्व0 श्यामदेव उम्र करीब 25 वर्ष साकिन खजुरी धनेजापट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ को छितौनी मोड़ से समय 06.00 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 139/20धारा -379/411 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

राम नरेश उर्फ नरेश पुत्र स्व0 श्यामदेव उम्र करीब 25 वर्ष साकिन खजुरी धनेजापट्टी थाना अहरौला जनपद   आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. SI जीतेन्द्र कुमार सिंह 
2. का0 उमेश सिंह व 
3. का0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता 

नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कूल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।

और नया पुराने