आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 नवंबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-गोपाल प्रसाद, मु0मड़या जयराम नगर पालिका आजमगढ़, 2-अब्दुल बारी, मु0 जालन्धरी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 3-सीताराम, राजस्व ग्राम बाकीपुर, सदर, 4-अकमल, राजस्व ग्राम सुरहीखुर्द, निजामाबाद, 5-रजनीकान्त, फरहाबाद वार्ड -07, इंदिरा नगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 6-वसीम अहमद, मु0 बाजबहादुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 7-शुभम गौड़, राजस्व ग्राम सोफीपुर, लालगंज, 8-धरमदेव, राजस्व ग्राम बड़सारी, लालगंज, 9-आवास संख्या बी-9, मु0 रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 10-उदय प्रताप, राजस्व ग्राम खैरातपुर, सदर, 11-विश्वनाथ सिंह, राजस्व ग्राम हरैया, सदर, 12-मो0 आसिफ, मु0 बदरका, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 13-डॉ0 एके सिंह, राजस्व ग्राम सठियांव, सदर, 14-बलवन्त, राजस्व ग्राम खानपुर, निजामाबाद, 15-रामरतन, राजस्व ग्राम संजरपुर, निजामाबाद, 16-जीत बहादुर सिंह, मु0 रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 17-संजय श्रीवास्तव, राजस्व ग्राम कोलघाट, सदर, 18-आसिफ, राजस्व ग्राम फगदुगिया, फूलपुर, 19-कल्पनाथ, राजस्व ग्राम इटकोहिया, फूलपुर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
