आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 दिसम्बर-- शीतलहर के प्रकोप/कड़ाके की ठण्ड के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कांशीराम आवास कोलघाट में रहने वाले 108 कुष्ठ रोगी परिवारों को कम्बल वितरित किया गया।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित तहसीलों में स्थित रैन बसेरों में सभी सुविधाओं को उपलब्ध करायें एवं चिन्हित किये गये स्थानों पर अलाव भी जलवाते रहें।इसी के साथ ही जरूरतमन्द लोगों को कम्बल वितरित करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, तहसीलदार सदर अनिल पाठक उपस्थित रहे।


