आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 दिसम्बर-- दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा लगाये जा रहे प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग स्थल, मंच एवं किसानों के के लिए बैठने की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के लिए की जा रही तैयारियों को समय से पूर्ण करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता न करें।
उक्त प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 11 स्टाल लगाये जायेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसीएमओ डाॅ0 संजय, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, डीपीआरओ लालजी दूबे, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा के वैज्ञानिक/अध्यक्ष डाॅ0 केएम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी निलिमा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
